चाईबासा, अक्टूबर 9 -- Chaibasa News: चाईबासा, संवाददाता। पश्चिमी सिंहभूम जिला बार एसोसिएशन का मतदान शुक्रवार को होगा। इसके लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। बार भवन में ही तीन बूथ बनाए गए हैं। विभिन्न पदों पर चुनाव लड़ रहे 49 प्रत्याशियों भाग का फैसला शुक्रवार को ही हो जाएगा। उक्त चुनाव में 318 मतदाता अपने मत का प्रयोग करेंगे। यह जानकारी मुख्य चुनाव पदाधिकारी जगदानंद प्रधान ने दी। उन्होंने बताया कि चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से कराने के लिए स्टेट बार कौंसिल से दो पर्यवेक्षक बनाए गए हैं, जो पूरे मतदान से लेकर मतगणना तक नजर रखेंगे। बार कौंसिल के अधिवक्ता परमेश्वर मंडल और मधुलता रानी शामिल हैं। यह भी पढ़ें- Chaibasa News: बार एसोसिएशन का मतदान कल,सभी तैयारी पूरी उन्होंने बताया कि मतदान सुबह 10.30 से 2 बजे तक मतदान होगा और 3 बजे से मतों की गिनत...