चाईबासा, सितम्बर 24 -- Chaibasa News: चाईबासा, संवाददाता। पश्चिमी सिंहभूम जिले में जिला परिषद की परिसंपत्तियों के विकास, संरक्षण एवं आयवर्धन की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की जा रही है।

नया मार्केट कॉम्प्लेक्स निर्माण चाईबासा स्थित जिला परिषद कार्यालय परिसर में जर्जर दुकानों के स्थान पर अब तीन मंजिला नया मार्केट कॉम्प्लेक्स का निर्माण कराया जाएगा। दुकानों को खाली करा कर अब उसे ध्वस्त करने की प्रक्रिया शुरू होगी। वर्तमान दुकानदारों, जिनका किराया अद्यतन है, उन्हें नए मार्केट कॉम्प्लेक्स में दुकान आवंटन में प्राथमिकता दी जाएगी। उप विकास आयुक्त उत्कर्ष कुमार ने बताया कि नए मार्केट कॉम्प्लेक्स के निर्माण से व्यापारियों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी तथा चाईबासा क्षेत्र में व्यापारिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा। जिला परिषद अध्यक्ष लक्ष्मी सुरेन ने कहा ...