चाईबासा, अगस्त 15 -- Chaibasa News: चाईबासा, संवाददाता। जिला समाहरणालय स्थित प्रकोष्ठ में उपायुक्त मनीष कुमार द्वारा जनता दरबार का आयोजन किया गया। इस दौरान विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे आमजनों ने अपनी व्यक्तिगत, सामाजिक एवं अन्य संबंधित समस्याओं से जुड़े आवेदन उपायुक्त के समक्ष प्रस्तुत किए। जनता दरबार में प्राप्त कई आवेदनों का मौके पर ही तत्काल निष्पादन किया गया। वहीं, जिन मामलों में संबंधित विभागों एवं कार्यालयों से आवश्यक जांच अथवा प्रक्रिया पूरी किया जाना अपेक्षित है, उन मामलों को संबंधित पदाधिकारियों को अग्रसारित करते हुए नियमानुसार त्वरित कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया। कार्यक्रम में एनओसी निर्गत करने, भूमि सीमांकन, आधार कार्ड से संबंधित समस्या, लीज नवीकरण, जमीन से जुड़े विवाद तथा अभिलेखागार से संबंधित मामले प्रमुखता से सामने आए। य...