चाईबासा, नवम्बर 4 -- Chaibasa News: चाईबासा। पश्चिमी सिंहभूम जिला समाहरणालय में मंगलवार को उपायुक्त मनीष कुमार की अध्यक्षता में जनता दरबार का आयोजन किया गया। इसमें जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे लोगों ने अपनी व्यक्तिगत, सामाजिक और अन्य समस्याओं से संबंधित आवेदन सौंपे। उपायुक्त ने एक-एक कर लोगों की शिकायतें सुनीं और उनके समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। जनता दरबार में मुख्य रूप से जमीन विवाद, रोजगार, भूमि अधिग्रहण और विभिन्न सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन से संबंधित मामले सामने आए। उपायुक्त ने प्राप्त आवेदनों पर गंभीरता से विचार करते हुए कई मामलों का मौके पर ही निष्पादन किया। वहीं, जिन मामलों में विभागीय जांच या अन्य प्रक्रिया की आवश्यकता थी, उन्हें संबंधित पदाधिकारियों के पास भेजते हुए नियमानुसार शीघ्र कार्...