Chaibasa News: जनता दरबार में उपायुक्त ने सुनीं समस्याएं, समाधान के निर्देश
चाईबासा, जुलाई 11 -- Chaibasa News: चाईबासा, संवाददाता। जिला समाहरणालय प्रकोष्ठ में उपायुक्त मनीष कुमार की अध्यक्षता में जनता दरबार का आयोजन हुआ। इसमें जिले के विभिन्न प्रखंडों एवं पंचायतों से आए नागरिकों ने अपनी व्यक्तिगत एवं सार्वजनिक समस्याओं से उपायुक्त को अवगत कराया। कार्यक्रम का उद्देश्य आमजनों की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करना तथा प्रशासन और जनता के बीच सीधा संवाद स्थापित करना रहा। जनता दरबार के दौरान राजस्व संबंधी मामलों, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, राशन कार्ड, जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभ से संबंधित आवेदन सहित विभिन्न प्रकार की समस्याएं एवं मांगें प्राप्त हुईं। उपायुक्त ने प्रत्येक आवेदक की समस्या को गंभीरतापूर्वक सुना तथा संबंधित विभागीय पदाधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। यह भी पढ़ें- Kodarma New...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.