चाईबासा, अक्टूबर 24 -- Chaibasa News: चाईबासा। पश्चिमी सिंहभूम के उपायुक्त मनीष कुमार ने शुक्रवार को जिला समाहरणालय स्थित अपने प्रकोष्ठ में आयोजित जनता दरबार में आम लोगों की समस्याएं सुनीं। जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे लोगों ने जमीन, रोजगार, भूमि अधिग्रहण और सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन से संबंधित आवेदन सौंपे। उपायुक्त ने कई मामलों का तत्काल निष्पादन किया, जबकि अन्य आवेदनों पर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया। जनता दरबार के दौरान उपायुक्त ने आवेदकों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और संबंधित मामलों की जानकारी ली। जिन मामलों में विभागीय जांच या अन्य औपचारिकताएं आवश्यक थीं, उन्हें संबंधित पदाधिकारियों के पास भेजते हुए नियमानुसार त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा।उपायुक्त यह भी पढ़ें- Chatra News: जनता दर...