चाईबासा, नवम्बर 25 -- Chaibasa News: चाईबासा। झारखंड राज्य स्थापना दिवस पखवाड़ा के अवसर पर मंगलवार को सीएम उत्कृष्ट जिला हाई स्कूल, चाईबासा परिसर में भगवान बिरसा मुंडा लोकप्रिय ग्रामीण एवं स्वदेशी जनजातीय खेल प्रमंडल स्तरीय प्रतियोगिता-2026 का पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया गया। उपायुक्त मनीष कुमार ने विभिन्न खेल स्पर्धाओं के विजेता एवं उपविजेता खिलाड़ियों और टीमों को ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया। पर्यटन, कला-संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग के तत्वावधान में आयोजित इस प्रतियोगिता में हॉकी, फुटबॉल, वॉलीबॉल, सेकोर, तीरंदाजी, मटका दौड़, गेड़ी दौड़ एवं गुलेल जैसी पारंपरिक खेल स्पर्धाएं आयोजित की गईं। प्रमंडल के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा और खेल कौशल का प्रदर्शन किया। यह भी पढ़ें- Latehar News: वॉलीबॉल में...