Chaibasa News: जगन्नाथपुर में शिक्षकों का हुआ सम्मान
चाईबासा, जुलाई 30 -- Chaibasa News: जगन्नाथपुर। गुरु पूर्णिमा का आयोजन बुधवार को पद्मावती जैन सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, जगन्नाथपुर में श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ किया गया। महर्षि वेदव्यास जयंती के अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने अपने गुरुओं के प्रति सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त की। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रधानाचार्य अरविन्द पाण्डेय एवं विद्यालय प्रबंध समिति के सदस्यों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। इसके बाद वैदिक मंत्रोच्चार से विद्यालय परिसर भक्तिमय वातावरण में सराबोर हो उठा। अरविन्द पाण्डेय ने कहा कि गुरु वह प्रकाश पुंज हैं, जो अज्ञान के अंधकार को दूर कर जीवन को सही दिशा प्रदान करते हैं। यह भी पढ़ें- गुरु पूर्णिमा पर नव ज्योति विद्या मंदिर में शिक्षकों को किया सम्मानित इस अवसर पर विद्यालय के भैया...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.