चाईबासा, जुलाई 22 -- Chaibasa News: जगन्नाथपुर। पश्चिमी सिंहभूम जिले के जगन्नाथपुर प्रखंड के बुड़ाकमान गांव में मंगलवार देर रात जंगली हाथी के हमले में चंद्र मोहन सिंकु की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, रात करीब 12:30 बजे गांव में हाथी के घुसने पर ग्रामीण उसे भगाने का प्रयास कर रहे थे। इसी दौरान चंद्र मोहन सिंकु घर से बाहर निकले और एक दंतैल हाथी के हमले का शिकार हो गए। गंभीर रूप से घायल सिंकु को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, जगन्नाथपुर ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों ने क्षेत्र में हाथियों की बढ़ती आवाजाही पर चिंता जताते हुए वन विभाग से सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है। यह भी पढ़ें- बरकट्ठा में हाथी ने अधेड़ को पटककर ले ली जान, अबतक चार लोंगो की हो चुकी है मौत ...