Chaibasa News: जगन्नाथपुर : धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा का अनावरण
चाईबासा, नवम्बर 12 -- Chaibasa News: जगन्नाथपुर, संवाददाता। जगन्नाथपुर प्रखंड अंतर्गत मोगरा पंचायत के मोगरा फुटबॉल मैदान में बुधवार को धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की आदमकद प्रतिमा का अनावरण जगन्नाथपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक सोनाराम सिंकु ने किया। इस अवसर पर ग्रामीणों ने पारंपरिक वाद्ययंत्रों और माल्यार्पण के साथ मुख्य अतिथि विधायक का भव्य स्वागत किया। इसके बाद सैकड़ों ग्रामीणों एवं गणमान्य लोगों की उपस्थिति में विधिवत पूजा-अर्चना कर प्रतिमा का अनावरण किया गया। इस अवसर पर हो साहित्यकार डोबरो बुडीउली, जगन्नाथपुर प्रखंड प्रमुख बुधराम पूर्ति, क्षेत्र मानकी कामिल केराई, मुंडा सोमनाथ सिंकु, रमेश सिंकु, कांग्रेस पार्टी के इंटक अध्यक्ष चंद्रशेखर दास, हासलुद्दीन खान, प्रखंड अध्यक्ष ललित कुमार दोराईबुरू, मंजीत प्रधान, वरिष्ठ कांग्रेसी विपिन लागु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.