चाईबासा, अक्टूबर 9 -- Chaibasa News: जगन्नाथपुर। जगन्नाथपुर-जैतगढ़ मुख्य मार्ग पर तोड़ांगहातु गांव रेलवे फाटक के आगे कुंद्रीझुर टर्निंग के समीप गुरुवार को सवारी गाड़ी अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। हादसे में विंगर में सवार कई यात्री घायल हो गए। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार गुमुरिया निवासी रोयबारी पूर्ति, बेलमती लागुरी तथा बेलपोशी निवासी जानकी हेंब्रम सहित करीब नौ लोग जगन्नाथपुर बाजार से सवारी गाड़ी पर सवार होकर घर लौट रहे थे। इसी दौरान जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र के तोड़ांगहातु गांव रेलवे फाटक के आगे मोड़ पर चालक का वाहन पर नियंत्रण नहीं रहा और सड़क किनारे एक पेड़ से जा टकराई।दुर्घटना की सूचना मिलते ही जगन्नाथपुर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जगन्नाथ...