Chaibasa News: जंगली हाथियों ने रौंदी चार एकड़ धान की फसल
चाईबासा, अक्टूबर 10 -- Chaibasa News: नोवामुंडी,संवाददाता। नोवामुंडी प्रखंड अंतर्गत कादाजामदा पंचायत में जंगली हाथियों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। हाथियों के झुंड ने पंचायत के मुखिया हिरामन पुरती के करीब चार एकड़ में लगी खड़ी धान की फसल को पूरी तरह रौंद कर बर्बाद कर दिया है। घटना के बाद से पूरे इलाके के किसानों में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों ने बताया कि पिछले एक सप्ताह से जंगल से सटे इलाके में हाथियों का झुंड घूम रहा है। धान की फसल पकने की कगार पर है, इसलिए किसान रात-रात भर जागकर खेतों की पहरेदारी कर रहे हैं। बावजूद इसके बुधवार-गुरुवार की रात करीब 16-17 हाथियों का झुंड जंगल से निकलकर सीधे खेतों में घुस गया। यह भी पढ़ें- Ghatsila News: चाकुलिया के कलसीमूंग गांव में हाथी के आने से दहशत किसानों ने ढोल-नगाड़े बजाकर और आग जलाकर हाथियों को...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.