चाईबासा, अक्टूबर 10 -- Chaibasa News: चाईबासा। उपायुक्त ने पांच प्रखंडों सोनुआ, चक्रधरपुर, मंझारी, सदर चाईबासा और मनोहरपुर के प्रखंड कार्यक्रम समन्वयकों के वेतन को अगले आदेश तक रोकने का निर्देश दिया है। यह कार्रवाई पीएम पोषण योजना के समीक्षा के क्रम में प्रखंडों में नामांकित छात्रों की उपस्थिति कम मिलने को लेकर की गई है। बताया जा रहा है कि विभाग के द्वारा किए जा रहे प्रयासों के बावजूद भी विद्यार्थियों में बच्चों की उपस्थिति कम होने को विभागीय लापरवाही और कार्य के प्रति उदासीनता मानते हुए उपायुक्त ने पांच प्रखंडों के प्रखंड कार्यक्रम समन्वयकों को अपना स्पष्टीकरण जिला शिक्षा अधीक्षक के कार्यालय में देने का निर्देश दिया है। इन पांचों प्रखंड के कार्यक्रम समन्वयकों के वेतन अगले आदेश तक रोकने का भी आदेश दिया है। अब प्रखंडों में तैनात प्रखंड कार...