चाईबासा, अक्टूबर 20 -- Chaibasa News: चाईबासा। माहेश्वरी महिला संगठन की चाईबासा शाखा की ओर से 24 और 25 अक्टूबर 2026 को स्थानीय राजस्थान भवन, टुंगरी में दो दिवसीय दीप मेले का आयोजन किया जाएगा। शाखा अध्यक्ष रजनी मोहता ने इसकी जानकारी दी।उन्होंने बताया कि दीपावली के मद्देनजर आयोजित इस मेले में कोलकाता, रांची, राउरकेला, जमशेदपुर और चाईबासा सहित विभिन्न स्थानों से दुकानदार अपने उत्पादों के स्टॉल लगाएंगे। मेले में भगवान के वस्त्र, पूजा सामग्री, ड्रेस, कुर्ती, चादर, रियल और इमिटेशन ज्वेलरी, उपहार सामग्री तथा बंदनवार सहित कई तरह के उत्पाद उपलब्ध रहेंगे। इसके अलावा खेल गतिविधियों और चटपटे व्यंजनों के स्टॉल भी लगाए जाएंगे।आयोजन के तहत 24 अक्टूबर को बच्चों के लिए फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता होगी। वहीं, 25 अक्टूबर को महिलाओं के लिए 'म्हारी रानी सा' प्रति...