चाईबासा, अगस्त 23 -- Chaibasa News: चाईबासा। मुफस्सिल थाना क्षेत्र के खुंटा नीमडीह गांव में शनिवार को 17 वर्षीय छात्र श्रवण कालूंडिया ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के समय घर पर कोई मौजूद नहीं था। परिजनों के अनुसार, परिवार के सभी सदस्य खेत में काम करने गए थे। इसी दौरान श्रवण ने घर के एक कमरे में दुपट्टे के सहारे फांसी लगा ली। शाम को परिजन जब खेत से वापस लौटे तो घटना की जानकारी हुई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर रविवार को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल चाईबासा भेज दिया। परिजनों ने बताया कि श्रवण डीपीएस कॉलेज में इंटर की पढ़ाई कर रहा था। उन्होंने कहा कि उसने यह कदम क्यों उठाया, इसकी जानकारी किसी को नहीं है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आत्महत्या के कारणों का पता लगाने के लिए परिजनों से पूछताछ क...