Chaibasa News: चाईबासा में दीवार गिरने से दो युवकों की मौत
चाईबासा, अगस्त 21 -- Chaibasa News: चाईबासा। हाटगम्हरिया थाना क्षेत्र के नुरदा गांव में गुरुवार शाम मिट्टी की दीवार गिरने से मलबे में दबकर दो युवकों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान 32 वर्षीय दुबराज पिंगुवा और 27 वर्षीय सरजोम पिंगुवा के रूप में हुई है। बताया गया कि गांव में हेरो पर्व चल रहा था। शाम करीब 5:30 बजे दोनों युवक अन्य ग्रामीणों के साथ बुधन पिंगुवा के घर के आंगन में बैठे थे। इसी दौरान अचानक मिट्टी की दीवार भरभराकर गिर गई, जिसके मलबे में दोनों दब गए। हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। ग्रामीणों ने मलबा हटाकर दोनों के शव बाहर निकाले। यह भी पढ़ें- Chaibasa News: गंगदा घाटी में सड़क हादसा, एक युवक की मौत, दूसरा घायल घटना की सूचना देर रात पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शवों को कब्जे में लिया और शुक्रवार को पोस्टमार्टम के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.