चाईबासा, जुलाई 16 -- Chaibasa News: चाईबासा। महाप्रभु जगन्नाथ गुरुवार को अपने बड़े भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा के साथ भव्य रथयात्रा में नगर भ्रमण पर निकलेंगे। 14 दिनों के अनवास (अज्ञातवास) के बाद महाप्रभु ने बुधवार को भक्तों को दर्शन दिए। मंदिर के पुजारी संजय मिश्रा ने बताया कि रथयात्रा दोपहर 3 बजे मंदिर परिसर से शुरू होगी। रथ पिल्लई हॉल चौक, अमला टोला, रुंगटा चौक, सदर थाना होते हुए नीमड़ीह पहुंचेगा। इसके बाद महाप्रभु दुर्गा मंदिर स्थित मौसीबाड़ी में अपने भाई-बहन के साथ आठ दिनों तक विश्राम करेंगे और नौवें दिन बहुड़ा यात्रा के तहत पुनः मंदिर लौटेंगे। रथयात्रा को लेकर प्रशासन ने सभी प्रमुख चौक-चौराहों पर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए हैं, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो और यात्रा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सके। यह भी पढ़ें- Dh...