Chaibasa News: चाईबासा : बारिश थमने से रोरो नदी का जलस्तर उतरा
चाईबासा, अगस्त 20 -- Chaibasa News: चाईबासा। सोमवार को दिनभर हुई बारिश के कारण रोरो नदी उफान पर आ गई थी। तेज बहाव के कारण नदी का दायरा काफी फैल गया था। स्थिति यह थी कि रोरो नदी पर बनी छोटी पुलिया से करीब एक फीट ऊपर तक पानी तेज वेग से बह रहा था। नदी के विकराल रूप को देखते हुए लोग उसके आसपास जाने से भी कतरा रहे थे। हालांकि, सोमवार देर रात से चाईबासा और आसपास के क्षेत्रों के साथ जंगल एवं सुदूरवर्ती इलाकों में बारिश नहीं होने के कारण नदी के जलस्तर में काफी कमी आई है। नदी का बहाव भी पहले की तुलना में धीमा हुआ है। सोमवार को जिस छोटी पुलिया का अस्तित्व पानी में पूरी तरह डूब गया था, वह मंगलवार को दिखाई देने लगी और लोगों का आवागमन भी शुरू हो गया।हालांकि, रोरो नदी में अब भी पानी का बहाव तेज है। इसे देखते हुए लोगों को नदी के किनारे नहीं जाने की सलाह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.