चाईबासा, जुलाई 14 -- Chaibasa News: चाईबासा। मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बाईपास के पास मंगलवार सुबह करीब 11 बजे एक ई-रिक्शा (टोटो) पलट जाने से पांच महिलाएं घायल हो गईं। घायलों में तीरूलबासा गांव निवासी ज्योति गोप, मोनिका गोप, लक्ष्मी गोप, शीतल बिरूली और पार्वती गोप शामिल हैं। वहीं टोटो में सवार आलो गोप सुरक्षित बच गईं। जानकारी के अनुसार सभी महिलाएं तीरूलबासा से चाईबासा के मंगला हाट आ रही थीं। इसी दौरान बाईपास के पास अचानक टोटो अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे के बाद स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को तत्काल सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...