चाईबासा, नवम्बर 21 -- Chaibasa News: मझगांव। बंगाल की खाड़ी से उठे चक्रवाती तूफान 'अकवान' का असर मझगांव और कुमारडुंगी क्षेत्र में व्यापक रूप से देखने को मिल रहा है। गुरुवार रात से लगातार हो रही बारिश, घने कोहरे और तेज सर्द हवाओं ने पूरे इलाके को ठंड की चपेट में ले लिया है। बिगड़ते मौसम के कारण जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है, वहीं किसानों के सामने धान की फसल बचाने की चुनौती खड़ी हो गई है। लगातार बारिश से क्षेत्र के सैकड़ों किसानों की चिंता बढ़ गई है। चंदन पिंगुवा, गुरु चातार, विजय प्रधान और संजय पिंगुवा समेत कई किसानों के खेतों में धान की फसल पककर तैयार है। वहीं, कई किसानों ने धान काटकर खेतों और खलिहानों में सुखाने के लिए रखा है। ऐसे में लगातार बारिश होने से कटी हुई फसल के भीगने, सड़ने और खराब होने की आशंका जताई जा रही है। खेतों में पानी जमा...