चाईबासा, नवम्बर 25 -- Chaibasa News: गुवा । सेल संचालित गुवा अस्पताल में इलाज कराने आने वाले मरीजों और उनके परिजनों की परेशानी लगातार बढ़ती जा रही है। अस्पताल परिसर में चोरी की घटनाओं ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थिति ऐसी है कि मरीजों और उनके परिजनों को इलाज के साथ-साथ अपने सामान की सुरक्षा की चिंता भी सताने लगी है।25 नवंबर की सुबह करीब तीन बजे अस्पताल के बेड नंबर-4 पर भर्ती मरीज शिवा दास (माता मीनू दास), निवासी कारो कुंज, हिरजी हाटिंग, गुवा का मोबाइल फोन अज्ञात चोरों ने चोरी कर लिया। सुबह जब परिजनों की नींद खुली तो मोबाइल गायब मिला। इसके बाद परिवार के लोग काफी परेशान हो गए।पीड़ित मीनू दास और उनके पति मुकेश ने बताया कि आज के समय में मोबाइल फोन केवल बातचीत का साधन नहीं, बल्कि ऑनलाइन भुगतान, जरूरी दस्तावेजों और सूचनाओं का ...