Chaibasa News: गुवा शहीद दिवस की तैयारी को लेकर जेएलकेएम की बैठक
चाईबासा, अगस्त 27 -- Chaibasa News: जगन्नाथपुर। आगामी 8 सितंबर को आयोजित होने वाले गुवा शहीद दिवस की तैयारी को लेकर बुधवार को रस्सेल प्लस टू उच्च विद्यालय, जगन्नाथपुर परिसर में जेएलकेएम की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जेएलकेएम के जिलाध्यक्ष राजेंद्र मेलगांडी ने की। बैठक में गुवा शहीद दिवस में शामिल होने के लिए जेएलकेएम के केंद्रीय अध्यक्ष सह डुमरी विधायक जयराम महतो के स्वागत की तैयारी पर चर्चा की गई। साथ ही निर्णय लिया गया कि लक्ष्मी नारायण गागराई की अगुवाई में सैकड़ों कार्यकर्ता जेएलकेएम से जुड़ेंगे और कार्यक्रम में सक्रिय भागीदारी निभाएंगे। बैठक में मौकू परमौ, फैयाज, जय देवगम, शुभनाथ लागुरी, लक्ष्मण पिंगुवा, राजू महतो, भीम सिंकु, राजू लागुरी, शिवचरण बानरा, जुनास पुरती समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। यह भी पढ़ें- खान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.