चाईबासा, जुलाई 19 -- Chaibasa News: गुवा संवाददाता। गुवा रेलवे मार्केट स्थित झारखंड मजदूर संघर्ष संघ (जेएमएसएस) के यूनियन कार्यालय में शनिवार देर शाम एक विशेष बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता केंद्रीय अध्यक्ष रामा पांडे ने की। बैठक में संगठन के विस्तार एवं युवाओं तथा महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने के उद्देश्य से नई कार्यकारिणी का गठन करते हुए विभिन्न पदों पर जिम्मेदारियां सौंपी गईं।

नई कार्यकारिणी की गठन नई कार्यकारिणी में रोहित पांडे को कार्यवाहक अध्यक्ष, पृथ्वी महाकुड़ को उपाध्यक्ष, अनीश खान को उपसचिव, शंकर गोच्छाईत को संगठन मंत्री, नूपुर कुमारी एवं अमृका खण्डाईत को कोषाध्यक्ष, शकील खान को सचिव तथा विष्णु प्रसाद को उप सह सचिव बनाया गया। इसके अलावा संगठन को मजबूत बनाने के लिए 29 नए लोगों को सक्रिय कार्यकारी सदस्य के रूप में शामिल क...