चाईबासा, अक्टूबर 28 -- Chaibasa News: गुवा। गुवा थाना क्षेत्र के रेलवे मार्केट में सोमवार की आधी रात मोबाइल दुकान और राशन दुकान में हुई चोरी के मामले में पुलिस ने करण गोप नामक युवक को गिरफ्तार किया है। चोरी गए मोबाइल फोन और होम थिएटर को भी बरामद कर लिया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, चोरी के बाद आरोपी कथित तौर पर चोरी किए गए मोबाइल फोन बेचने के लिए पोरस हाटिंग पहुंचा था। वहां स्थानीय युवकों को उस पर संदेह हुआ। युवकों ने उससे मोबाइल फोन के संबंध में पूछताछ की और तत्काल इसकी सूचना गुवा थाना पुलिस को दी। इसके बाद पोरस हाटिंग की झाड़ियों में तलाशी के दौरान चोरी किए गए मोबाइल फोन और होम थिएटर फेंके हुए मिले। यह भी पढ़ें- Chaibasa News: गुवा रेलवे मार्केट की दो दुकानों में चोरी स्थानीय युवकों की मदद से चोरी के मामले में शामिल बताए जा रहे कर...