चाईबासा, नवम्बर 25 -- Chaibasa News: गुवा, संवाददाता। गुवा के कल्याण नगर में सेल गुवा प्रबंधन द्वारा वायु गुणवत्ता मापक उपकरण लगाया गया है। इस उपकरण के माध्यम से क्षेत्र की हवा में मौजूद प्रदूषक तत्वों की मात्रा की नियमित निगरानी की जा सकेगी। इससे क्षेत्र में वायु प्रदूषण के स्तर और हवा की गुणवत्ता का आकलन करने में मदद मिलेगी। भारत के राष्ट्रीय परिवेशी वायु गुणवत्ता मानक (NAAQS-2009) के तहत वायु प्रदूषण की निगरानी के लिए कुल 12 प्रमुख पैरामीटर निर्धारित किए गए हैं। गुवा क्षेत्र में लौह अयस्क खनन, परिवहन और औद्योगिक गतिविधियों को देखते हुए इस उपकरण का विशेष महत्व है। इसके माध्यम से प्राप्त आंकड़ों से वायु गुणवत्ता की स्थिति का आकलन करने और प्रदूषण नियंत्रण के लिए आवश्यक कदम उठाने में मदद मिल सकेगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीए...