चाईबासा, नवम्बर 14 -- ठेका श्रमिकों की मांगों पर प्रबंधन की पहल Chaibasa News: गुवा। झारखंड मजदूर संघर्ष संघ के केंद्रीय अध्यक्ष रामा पांडे की पहल पर सेल की गुवा लौह अयस्क खदान प्रबंधन ने ठेका श्रमिकों से जुड़े कई लंबित मुद्दों पर सकारात्मक पहल की है। प्रबंधन की ओर से कार्रवाई शुरू किए जाने से श्रमिकों को राहत मिलने की उम्मीद है।जानकारी के अनुसार, अक्टूबर महीने में ठेका श्रमिकों का मैनडेज पहले 24 दिनों का बनाया गया था, जिसे बढ़ाकर अब 27 दिन कर दिया गया है। मेडिकल विभाग को नई ठेला गाड़ी भी उपलब्ध कराई गई है। वहीं, ठेका श्रमिकों के नौ कर्मचारियों को काम से नहीं बैठाने की बात कही गई है।संघ के अनुसार, श्रमिकों के वेतन से काटी गई पीएफ, एडब्ल्यूएफ और बोनस की राशि लौटाने का आश्वासन प्रबंधन ने दिया है। सुरक्षा गार्डों का बीमा शनिवार तक कराने और उ...