चाईबासा, अक्टूबर 12 -- Chaibasa News: गुवा, संवाददाता। गुवा पूर्वी पंचायत भवन में रविवार को मुखिया चांदमनी लागुरी की अध्यक्षता में बाल अधिकार सुरक्षा मंच की ओर से अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस मनाया गया। इस अवसर पर बच्चों को बाल अधिकार, नारी सशक्तिकरण और बालिकाओं की सुरक्षा एवं सम्मान के प्रति जागरूक किया गया। कार्यक्रम के दौरान स्लोगन प्रतियोगिता, चित्रकला प्रतियोगिता, भाषण और नृत्य कार्यक्रम आयोजित किए गए। बच्चों ने प्रतियोगिताओं के माध्यम से नारी सशक्तिकरण, बालिकाओं के अधिकार और समाज में उनकी समान भागीदारी का संदेश दिया। उपस्थित सदस्यों ने बालिकाओं को शिक्षा के समान अवसर प्रदान करने, उनके अधिकारों की रक्षा करने तथा उनके प्रति भेदभाव समाप्त करने पर जोर दिया। यह भी पढ़ें- Dhanbad News: विश्व बालिका दिवस पर स्वाभिमान संस्था ने किया जागरूकता क...