चाईबासा, सितम्बर 23 -- Chaibasa News: गुवा, संवाददाता। गुवा बैंक मोड़ के समीप स्थित राकेश झा स्टोर में सोमवार की रात अज्ञात चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया। चोर दुकान के पीछे की खिड़की तोड़कर अंदर घुसे और दो गल्लों में रखे करीब 10 से 12 हजार रुपये नकद, दो मोबाइल फोन समेत अन्य सामान चोरी कर फरार हो गए। यह भी पढ़ें- Chaibasa News: गुवा बैंक मोड़ स्थित किराना स्टोर में चोरी, नकद समेत मोबाइल और सामान ले गए चोरघटना का विवरण दुकान संचालक राकेश कुमार झा के अनुसार, चोरों ने सबसे पहले दुकान के सामने लगे ताले को तोड़कर अंदर प्रवेश करने का प्रयास किया। ताला नहीं टूटने पर चोरों ने दुकान के पीछे की खिड़की तोड़ दी और उसी रास्ते अंदर घुस गए। इसके बाद दुकान में रखे दोनों गल्लों से नकद राशि, एक स्मार्टफोन और एक छोटा मोबाइल फोन चोरी कर लिया। इसके अलावा...