चाईबासा, अक्टूबर 12 -- ग्राम सभा में ग्रामीण समस्याओं पर चर्चा Chaibasa News: गुवा । गुवासाई स्थित सरना स्थल में मानकी सुरेश चाम्पिया की अध्यक्षता में एक विशेष ग्राम सभा का आयोजन किया गया। बैठक में गाँव की विभिन्न समस्याओं पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई तथा उनके समाधान के लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। ग्राम सभा में सबसे पहले गाँव की सीमाओं को स्पष्ट करने के लिए सीमावर्ती क्षेत्रों में साइन बोर्ड लगाने की आवश्यकता पर चर्चा हुई। निर्णय लिया गया कि साइन बोर्ड लगाने के दिन गाँव के सभी निवासी अपने जमीन के कागजात, खतियान अथवा मालगुजारी रसीद लेकर उपस्थित रहेंगे। बैठक में बच्चों द्वारा कबाड़ बेचने के उद्देश्य से चोरी की घटनाओं में शामिल होने की समस्या पर चिंता जताई गई। इस पर रोक लगाने के लिए आसपास के गाँवों के लोगों के साथ मिलकर साइकिल से कबाड़ ...