चाईबासा, जुलाई 30 -- Chaibasa News: नोवामुंडी, संवाददाता। पद्मावती जैन सरस्वती शिशु मंदिर, नोवामुंडी में गुरु पूर्णिमा का पावन पर्व श्रद्धा, भक्ति एवं उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि प्रेरणा समिति की अध्यक्ष मधुस्मिता जेना, विद्यालय प्रबंध समिति के पूर्व सचिव रामस्वरुप पोद्दार, नोवामुंडी कॉलेज के प्रधानाचार्य मनोजीत विश्वास, सेंट मेरी विद्यालय की प्रधानाचार्या सिस्टर करुणा, टाटा डीएवी पब्लिक स्कूल की प्रधानाचार्या शशिकला के द्वारा वेदव्यास जी के छायाचित्र के समक्ष दीप प्रज्जवलित, माल्यार्पण एवं पुष्पार्चन कर हुआ। कार्यक्रम में पीएबीएम उच्च विद्यालय से आचार्य रशानम बारीक, सेंट मेरी नोवामुंडी विद्यालय से प्रभारी प्राचार्य सिस्टर रेनिट एवं अनामिका, वेल्डन फ्यूचर बड़ाजामदा विद्यालय से साहुनी बर्मन एवं सोनाली बोस उपस्...