चाईबासा, नवम्बर 5 -- Chaibasa News: गुवा । पश्चिमी सिंहभूम जिले के नोवामुंडी की रहने वाली 60 वर्षीय वृद्ध महिला रीना गोप भटककर गुजरात पहुंच गई हैं। गुजरात में स्थानीय लोगों ने महिला को भटकते हुए देखा और इसकी सूचना चाईबासा वन स्टॉप सेंटर को दी। इसके बाद वन स्टॉप सेंटर ने बड़ाजामदा स्थित जनरल जस्टिस सेंटर की महिलाओं को मामले की जानकारी दी।सूचना मिलने पर जनरल जस्टिस सेंटर की महिलाओं ने रीना गोप की पहचान और उनके परिजनों का पता लगाने के लिए काफी प्रयास किया। महिला अपना घर नोवामुंडी बता रही हैं, लेकिन अब तक उनके परिवार का पता नहीं चल पाया है।परिजनों की तलाश में सफलता नहीं मिलने पर जनरल जस्टिस सेंटर की ओर से बड़ाजामदा थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई गई है। साथ ही आम लोगों से अपील की गई है कि यदि कोई रीना गोप या उनके परिवार को पहचानता है, तो बड़ा...