चाईबासा, जुलाई 18 -- Chaibasa News: चाईबासा, संवाददाता। पश्चिमी सिंहभूम समाहरणालय परिसर स्थित प्रकोष्ठ में शनिवार को उपायुक्त मनीष कुमार की अध्यक्षता में जनता दरबार का आयोजन किया गया। इसमें जिले के विभिन्न प्रखंडों व पंचायतों से पहुंचे लोगों ने अपनी व्यक्तिगत, सामाजिक एवं जनसुविधाओं से जुड़ी समस्याओं और मांगों को आवेदन के माध्यम से उपायुक्त के समक्ष रखा। दरबार में भूमि बंदोबस्ती, लीज बंदोबस्ती, मंईयां सम्मान योजना का लाभ दिलाने, सेवा पुस्तिका में आवश्यक संशोधन, पारिवारिक सूची में नाम जोड़ने एवं त्रुटि सुधार, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस), प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री आवास योजनाओं, सड़क निर्माण एवं मरम्मत सहित विभिन्न प्रशासनिक मामलों से संबंधित आवेदन प्राप्त हुए। यह भी पढ़ें- Chatra News: जनता दरबार में उपायुक्त ...