Chaibasa News: गलत पार्किंग पर 27 वाहनों पर कार्रवाई,नशे में वाहन चलाने पर दो गाड़ी जब्त
चाईबासा, अक्टूबर 10 -- Chaibasa News: चाईबासा,संवाददाता। पश्चिमी सिंहभूम जिला प्रशासन ने शुक्रवार को बाइपास चौक से कुजू पुल रोड तक विशेष वाहन जांच व निरीक्षण अभियान चलाया। इस दौरान गलत और खतरनाक तरीके से वाहन पार्क करने के मामले में 27 वाहनों के विरुद्ध दंडात्मक कार्रवाई की, जबकि नशे की हालत में वाहन चलाने के मामले में दो वाहनों को जब्त किया। जिला परिवहन पदाधिकारी गौतम कुमार के नेतृत्व में चलाए गए इस संयुक्त अभियान में यातायात प्रभारी संतोष कुमार, मुफस्सिल थाना प्रभारी विनोद कुमार तथा सड़क सुरक्षा टीम के सदस्य शामिल रहे। अभियान के दौरान सड़क किनारे और विपरीत दिशा में वाहन खड़े करने वालों को सख्त चेतावनी दी गई।अभियान के दौरान सड़क किनारे स्थित होटल, गैरेज एवं ढाबा संचालकों को अपने प्रतिष्ठानों के आसपास वाहनों की गलत पार्किंग नहीं होने देने...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.