चाईबासा, सितम्बर 3 -- Chaibasa News: जगन्नाथपुर संवाददाता। पद्मावती जैन सरस्वती विद्या मंदिर, जगन्नाथपुर में मंगलवार को विद्यालय स्तरीय गणित-विज्ञान मेले का आयोजन उत्साह और उमंग के साथ किया गया। कक्षा चतुर्थ से दशम तक के विद्यार्थियों ने गणित एवं विज्ञान के विभिन्न विषयों पर आधारित आकर्षक और नवाचारित मॉडल प्रस्तुत कर अपनी वैज्ञानिक सोच एवं रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि जगन्नाथपुर के शिक्षाविद एवं इंटर कॉलेज जगन्नाथपुर के पूर्व प्राचार्य गणेश चंद्र गोप, इंटर कॉलेज के आचार्य नीलांबर गोप, विद्यालय प्रबंधकारिणी समिति के अध्यक्ष धीरज सिंह, उपाध्यक्ष राजकुमार शर्मा, सचिव संग्राम सिंह एवं कोषाध्यक्ष बिपिन गोप ने दीप प्रज्वलित कर किया। इसके बाद अतिथियों ने विद्यार्थियों द्वारा प्रदर्शित मॉडलों का बारीकी से नि...