चाईबासा, नवम्बर 3 -- Chaibasa News: चाईबासा। धोबी तालाब रानी कॉलोनी दुर्गापूजा समिति की ओर से विजड्म स्कूल चाईबासा परिसर में पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में दुर्गापूजा पंडाल में आयोजित विभिन्न खेलकूद एवं नृत्य प्रतियोगिताओं के विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि केंद्रीय दुर्गापूजा समिति के अध्यक्ष सह नगर परिषद अध्यक्ष नितिन प्रकाश, विशिष्ट अतिथि महासचिव आनंद प्रियदर्शी, संरक्षक राजीव नयनम एवं समिति के संस्थापक शंकर कुमार रजक ने विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किए। इससे पूर्व समिति के पदाधिकारियों ने सभी अतिथियों को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर अतिथियों ने कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताओं से बच्चों और युवाओं की प्रतिभा को मंच मिलता है। साथ ही उनमें उत्साह, आत्मविश्वास ...