Chaibasa News: खूंटपानी महोत्सव में उमड़े 10 हजार से अधिक कैथोलिक विश्वासी
चाईबासा, नवम्बर 8 -- Chaibasa News: चाईबासा। रोमन कैथोलिक समुदाय की ओर से रविवार को खूंटपानी महोत्सव श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ मनाया गया। विशेष मिस्सा पूजा में छोटानागपुर धर्म प्रांत के 10 हजार से अधिक कैथोलिक विश्वासी और 50 से अधिक धर्मगुरु एवं पुरोहित शामिल हुए। रांची के सहायक धर्म प्रांत के बिशप आनंद डेविड खलखो और जमशेदपुर धर्म प्रांत के बिशप तेलेस्फोर विलुंग मुख्य रूप से उपस्थित रहे।कार्यक्रम की शुरुआत कोयर दल के स्वागत गीत और नृत्य मंडली की प्रस्तुति से हुई। बिशप आनंद डेविड खलखो ने मशाल प्रज्ज्वलित कर महोत्सव का उद्घाटन किया। इसके बाद पूर्वजों की स्मृति में स्थापित शिलापट्ट का आशीष जल से शुद्धिकरण किया गया। महिला प्रतिनिधियों ने पारंपरिक रीति-रिवाज से तेल और हल्दी का लेपन कर पुष्प अर्पित किए।मिस्सा पूजा में बीमारों के स्वास्थ्य, बच्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.