चाईबासा, नवम्बर 3 -- Chaibasa News: चाईबासा, संवाददाता। पश्चिमी सिंहभूम के उप विकास आयुक्त उत्कर्ष कुमार ने खूंटपानी प्रखंड के निरीक्षण के क्रम में एनएमएमएस एप के माध्यम से मजदूरों की कम उपस्थिति दर्ज होने पर संबंधित रोजगार सेवक एवं पंचायत सचिव से स्पष्टीकरण प्राप्त करने का निर्देश दिया है। वहीं, क्षेत्र भ्रमण के दौरान प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी को अनुपस्थिति रहने पर स्पष्टीकरण देने का निर्देश दिया। उप विकास आयुक्त ने सोमवार को खूंटपानी प्रखंड का क्षेत्र भ्रमण कर विभिन्न विकास योजनाओं एवं रोजगार सृजन से संबंधित कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने प्रत्येक पंचायत में 200 मजदूरों को रोजगार उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया। उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों एवं कर्मियों को रोजगार सृजन के लक्ष्य को गंभीरता से लेते हुए योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वय...