चाईबासा, नवम्बर 4 -- Chaibasa News: चाईबासा। दीपावली एवं छठ पर्व के अवसर पर आम नागरिकों को सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने के उद्देश्य से खाद्य सुरक्षा प्रशासन, पश्चिमी सिंहभूम द्वारा सघन निरीक्षण अभियान चलाया। इस क्रम में सरायकेला मोड़ से बड़ी बाजार क्षेत्र तक विभिन्न मिठाई दुकानों, खाद्य प्रतिष्ठानों एवं ठेला-खोमचा का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान खाद्य कारोबारियों को मिठाइयों एवं अन्य खाद्य पदार्थों में केवल एफएसएसएआई द्वारा अनुमोदित खाद्य रंगों का निर्धारित सीमा के भीतर ही उपयोग करने का निर्देश दिया गया। साथ ही, खाद्य पदार्थों को परोसने एवं पैक करने में अखबार का उपयोग नहीं करने, खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता एवं स्वच्छता बनाए रखने तथा मिठाई निर्माण में प्रयुक्त दूध के स्रोत एवं खरीद से संबंधित अभिलेख अनिवार्य ...