चाईबासा, अक्टूबर 22 -- Chaibasa News: मझगांव। पश्चिमी सिंहभूम जिले के मझगांव प्रखंड स्थित खड़पोस मस्जिद परिसर में गुरुवार को अंजुमन इस्लामिया खड़पोस के आह्वान पर बैठक आयोजित की गई। इसमें झारखंड और ओडिशा के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे उलेमा, मुफ्तियों, अंजुमन कमेटियों, जमीयत, शिक्षाविदों और सामाजिक प्रतिनिधियों ने भाग लिया। बैठक में मुस्लिम समाज में आपसी एकता, शिक्षा और सामाजिक सुधार को लेकर प्रस्तावित सम्मेलन की अंतिम तिथि 25 नवंबर 2026 निर्धारित की गई।बैठक की अध्यक्षता ओडिशा के बड़बिल निवासी मुफ्ती जाहिद हुसैन ने की। आयोजकों के अनुसार, सम्मेलन में सुन्नी, देवबंदी, बरेलवी और अहले हदीस विचारधारा से जुड़े प्रमुख मुफ्तियों और मौलानाओं के शामिल होने की संभावना है।बैठक में वक्ताओं ने कहा कि समाज की प्रगति के लिए विभिन्न विचारधाराओं और संगठनों ...