चाईबासा, नवम्बर 9 -- Chaibasa News: नोवामुंडी। नोवामुंडी थानांतर्गत कोटगढ़ ढाबा समीप में रविवार रात 8 बजे वहां खड़े एक ट्रेलर जेएच 05 डी एन 5109 में अचानक आग लग गई। ट्रक से आग की लपटें उठती देख आसपास मौजूद लोगों में दहशत फैल गई। देखते ही देखते घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ट्रक कोटगढ़ ढाबा में खड़ा था। इसी दौरान अचानक उसके केबिन से आग की लपटें निकलता देखकर आसपास के लोग पहुंच गए और तत्काल आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। लोगों ने बाल्टी और अन्य उपलब्ध साधनों से पानी डालकर आग पर काबू पाने की कोशिश की। हालांकि, शुरुआत में आग की लपेटे तेज हो गई थी बाद में ढाबा से पाइप लगाकर सामूहिक प्रयास से आग को बुझा दिया गया।घटना के दौरान स्थानीय लोगों की सूझबूझ के कारण आग को अधिक फैलने से रोक लिया गया, जिससे आसपास खड़े अन्य...