चाईबासा, अक्टूबर 15 -- Chaibasa News: चाईबासा। कोल्हान विश्वविद्यालय और महिंद्रा एंड महिंद्रा समूह की कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व पहल महिंद्रा प्राइड क्लासरूम के क्रियान्वयनकर्ता नांदी फाउंडेशन के बीच छात्राओं को निःशुल्क सॉफ्ट स्किल प्रशिक्षण प्रदान करने के लिए समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए गए। इस पहल का उद्देश्य छात्राओं के कौशल विकास, व्यक्तित्व निर्माण और रोजगार के अवसरों को बढ़ावा देना है। इस अवसर पर विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. डॉ. अंजिला गुप्ता की उपस्थिति में एमओयू पर हस्ताक्षर किए गए। कार्यक्रम में कुलसचिव डॉ. अमर कुमार, उप-कुलसचिव मुरली कुमार मिश्रा, झारखंड के स्टेट ट्रेनिंग कोऑर्डिनेटर रिंकू सिंह, ईस्ट एंड नॉर्थ ईस्ट के प्रोग्राम मैनेजर मृत्युंजय कुमार, अप्रेंटिसशिप, इंटर्नशिप एवं प्लेसमेंट निदेशक डॉ. सुनीता कुमारी...