चाईबासा, अक्टूबर 26 -- Chaibasa News: चाईबासा। कोल्हान विश्वविद्यालय के रिटायर्ड शिक्षक संगठन के बैनर तले सेवानिवृत्त शिक्षक 26 अक्तूबर को विश्वविद्यालय कार्यालय परिसर में अपनी मांगों को समर्थन में एक दिवसीय धरना पर बैठेंगे। संघ की ओर से जारी बयान में प्रो. मिथिलेश्वर ने कहा है कि विश्वविद्यालय की अवहेलना, उपेक्षा और आपत्तिजनक कार्यशैली से निराशा बढ़ी है। बुजुर्ग शिक्षकों के पास धरना देने के अवाला कोई विकल्प नहीं बचा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...