Chaibasa News: केंद्रीय विद्यालय मेघाहातुबुरु में शुरू हुई 'केवीएस संवाद' ऐप की सुविधा
चाईबासा, नवम्बर 20 -- Chaibasa News: गुवा । केंद्रीय विद्यालय मेघाहातुबुरु में शिक्षा व्यवस्था को आधुनिक और पारदर्शी बनाने की दिशा में डिजिटल पहल की गई है। केंद्रीय विद्यालय संगठन की ओर से शुरू किए गए 'केवीएस संवाद' अभिभावक संपर्क ऐप के माध्यम से अब अभिभावक अपने बच्चों की पढ़ाई, उपस्थिति, परीक्षा परिणाम और विद्यालय की विभिन्न गतिविधियों से संबंधित जानकारी घर बैठे मोबाइल पर प्राप्त कर सकेंगे। विद्यालय के प्राचार्य डॉ. आशीष कुमार के नेतृत्व में इस सुविधा को प्रभावी रूप से लागू करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इसके तहत सभी अभिभावकों को ऐप से जोड़ने और उनका पंजीकरण सुनिश्चित करने की व्यवस्था की जा रही है। इस ऐप के माध्यम से अभिभावक बच्चों की उपस्थिति एवं अनुपस्थिति, परीक्षा परिणाम, शैक्षणिक प्रदर्शन, विद्यालय डायरी और स्कूल की महत्वपूर्ण स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.