Chaibasa News: कुसुम घाट पर छठ पूजा की तैयारियां पूरी, छठव्रतियों ने की घाटों की घेराबंदी
चाईबासा, नवम्बर 14 -- गुवा में छठ पूजा की तैयारियां Chaibasa News: गुवा । लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा को लेकर गुवा में तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। छठव्रतियों के परिवारों ने गुवा स्थित कुसुम घाट के समीप छठ घाटों की घेराबंदी कर साफ-सफाई की। परिवारों के सदस्यों ने घाटों पर पत्थर रखकर अपने लिए स्थान निर्धारित किया, ताकि छठ पूजा के दौरान व्रतियों को किसी प्रकार की परेशानी न हो। वहीं, समाजसेवियों की ओर से विभिन्न स्थानों पर रोशनी की व्यवस्था के लिए लाइटें लगाई गई हैं। शनिवार को खरना के अवसर पर शाम सात बजे छठव्रती पूजा-अर्चना के बाद प्रसाद के रूप में खीर और पूड़ी ग्रहण करेंगे। इसके साथ ही 36 घंटे का निर्जला उपवास शुरू होगा। रविवार को छठव्रती अस्ताचलगामी सूर्य भगवान को अर्घ्य अर्पित करेंगे। वहीं, सोमवार की सुबह उदीयमान सूर्य को अर्घ्य देने ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.