चाईबासा, जुलाई 22 -- Chaibasa News: कुमारडुंगी। कुमारडुंगी थाना परिसर में मनकी-मुंडा संघ, कुमारडुंगी समिति और थाना प्रशासन की संयुक्त बैठक आयोजित हुई। बैठक में क्षेत्र की सामाजिक, पारंपरिक और विधि-व्यवस्था से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। मानकी-मुंडा संघ के केंद्रीय अध्यक्ष गणेश पाट पिंगुवा ने कहा कि आदिवासी भूमि पर अवैध कब्जे के मामलों में वास्तविक खतियानी रैयतों को कानून के दायरे में न्याय दिलाने के लिए संघ हरसंभव प्रयास करेगा।बैठक में आदिवासी भूमि की सुरक्षा, भूमि वापसी, आदिवासी महिलाओं के गैर-आदिवासी से विवाह से जुड़े सामाजिक एवं प्रमाण-पत्र संबंधी विषयों, पांडुकी देशाउली प्रकरण में कार्रवाई तथा क्षेत्र में बढ़ रही पशु चोरी की घटनाओं पर भी गंभीर चर्चा हुई। बैठक में प्रशासन और समाज के बीच समन्वय बनाए रखते हुए कानूनसम...