चाईबासा, नवम्बर 4 -- Chaibasa News: चाईबासा। जिला विधिक सेवा प्राधिकार, चाईबासा के तत्वावधान में एक दिवसीय विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष डी एल एस ए चाईबासा मौहम्मद शाकिर के मार्गदर्शन में टोंटो प्रखंड की सारेंगसिया पंचायत के ग्राम कुदाहातु में आयोजित हुआ। शिविर में नालसा की विभिन्न योजनाओं के तहत ग्रामीणों को महत्वपूर्ण कानूनों की जानकारी दी गई। पैनल अधिवक्ता महेन्द्र दोरायबुरु ने ग्रामीणों को बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम 2006, डायन प्रथा रोकथाम अधिनियम 2001, पॉक्सो एक्ट एवं पेसा कानून के बारे में जानकारी दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...