Chaibasa News: किरीबुरू-मनोहरपुर मुख्य मार्ग पर बड़ा वाहन दुर्घटनाग्रस्त, यातायात बाधित
चाईबासा, जुलाई 17 -- Chaibasa News: गुवा। किरीबुरू-मनोहरपुर मुख्य मार्ग पर सैडल गेट से लगभग डेढ़ किलोमीटर आगे एक बड़ा वाहन तीखे मोड़ पर असंतुलित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। बताया जा रहा है कि चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका, जिसके कारण यह हादसा हुआ। दुर्घटना के बाद वाहन सड़क के बीचों-बीच फंस गया, जिससे मार्ग के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई और आवागमन पूरी तरह ठप हो गया। इसके कारण यात्रियों एवं वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त वाहन को हटाकर यातायात बहाल करने के प्रयास में जुट गई। प्रशासन द्वारा मार्ग को जल्द से जल्द सुचारु करने की कार्रवाई की जा रही है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सड़क का यह हिस्सा काफी तीखा मोड़ वाला है, जहां भारी वाहनों के चालकों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.