Chaibasa News: किरीबुरू-बड़ाजामदा मुख्य मार्ग पर विशाल पेड़ गिरने से घंटों बाधित रहा यातायात
चाईबासा, अगस्त 3 -- Chaibasa News: गुवा। किरीबुरू-बड़ाजामदा मुख्य मार्ग पर सैडल गेट और बराईबुरु गांव के बीच रविवार को एक विशाल पेड़ सड़क के बीचों-बीच गिर जाने से दोनों ओर का आवागमन पूरी तरह प्रभावित हो गया। सड़क अवरुद्ध होने के कारण कई यात्री, वाहन चालक और राहगीर घंटों तक रास्ते में फंसे रहे। पेड़ गिरने से चारपहिया और भारी वाहनों की आवाजाही पूरी तरह ठप हो गई। सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई, जिससे लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा।
स्थानीय समस्याएँ स्थानीय लोगों ने बताया कि मोटरसाइकिल सवार भी काफी मशक्कत के बाद किसी तरह पेड़ के किनारे से निकल पा रहे थे, जबकि बड़े वाहनों के लिए मार्ग पूरी तरह बंद हो गया था। यातायात बाधित होने से रोजमर्रा के कार्यों के लिए आने-जाने वाले लोगों के अलावा दूर-दराज के यात्रियों को भी भारी क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.