चाईबासा, अक्टूबर 30 -- Chaibasa News: गुवा। किरीबुरू थाना क्षेत्र के टाउनशिप स्थित डी टाइप क्वार्टर में हुई चोरी की घटना का पुलिस ने खुलासा करते हुए तीन अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके पास से चोरी का लैपटॉप, मोबाइल फोन और पांच हजार रुपये नकद बरामद किए हैं। साथ ही चोरी में प्रयुक्त एक कार भी जब्त की गई है। पुलिस के अनुसार, 25 सितंबर 2026 को किरीबुरू टाउनशिप के डी टाइप क्वार्टर नंबर-33 निवासी राहुल कुमार यादव (41) ने थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया था कि अज्ञात चोरों ने उनके क्वार्टर का ताला तोड़कर लैपटॉप, मोबाइल, नकदी और जेवरात की चोरी कर ली है। यह भी पढ़ें- Chaibasa News: गुवा रेलवे मार्केट चोरीकांड का खुलासा, चोरी के सामान के साथ युवक गिरफ्तार इस मामले में किरीबुरू थाना कांड संख्या 15/2026 दर्ज कर पुलि...