Chaibasa News: किरीबुरू अस्पताल की बदहाली पर झामसंसं ने जताई चिंता, जीएम से सुधार की मांग
चाईबासा, सितम्बर 12 -- Chaibasa News: गुवा। झारखंड मजदूर संघर्ष संघ (झामसंसं) मेघाहातुबुरु इकाई के महासचिव अफताब वायरल बुखार और बीमारी के कारण पिछले दो दिनों से सेल के किरीबुरू जेनरल अस्पताल में इलाजरत हैं। उनके अस्पताल में भर्ती होने की जानकारी मिलने पर झामसंसं के केंद्रीय अध्यक्ष रामा पाण्डे साथियों के साथ अस्पताल पहुंचे और उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। सभी ने उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।इस दौरान रामा पाण्डे ने अस्पताल की व्यवस्था का निरीक्षण किया। उन्होंने आरोप लगाया कि किरीबुरू-मेघाहातुबुरु जेनरल सह रेफरल अस्पताल के भवन के कई हिस्सों में पानी का रिसाव और सीलन है। मुख्य प्रवेश द्वार का जर्जर छज्जा भी कभी गिर सकता है। अस्पताल में बंदरों के आने-जाने पर भी उन्होंने नाराजगी जताई। उनका आरोप है कि बंदर मरीजों के बेड तक पहुंचकर खाने-पी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.